हिमाचल

हिम समाचार ऐप एक क्लिक पर उपलब्ध करवा रहा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार ‘हिम समाचार’ ऐप राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सार्थक भूमिका निभा रहा है। डिजिटल क्रांति के इस दौर में यह ऐप लोगों को उनके मोबाइल पर सभी आवश्यक सूचनाएं एक क्लिक पर उपलब्ध करवाता है।

उन्होंने बताया कि गूगल प्ले स्टोर के उपरांत हिम समाचार ऐप अब ऐप्पल स्टोर पर भी उपलब्ध है और इसे आईओएस पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड के माध्यम से भी यह ऐप डाउनलोड की जा सकती है।

यू-ट्यूब पर भी इसे देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह ऐप लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि यह ऐप सूचना एवं जन संपर्क विभाग की एक पहल है। इस ऐप के माध्यम से लोग राज्य सरकार के निर्णयों, वीडियो सामग्री, वृत्तचित्र, विभागीय समाचार बुलेटिन और विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐप हाल ही में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लॉन्च किया गया था।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

7 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

7 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

7 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

7 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

8 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

8 hours ago