Categories: हिमाचल

साल 2017-2018 के लिए हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित

<p>साल 2017 और 2018 के लिए हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित कर दिए गए हैं। अकादमी के सचिव डॉ कर्म सिंह ने यह जानकारी दी कि निर्णायक मंडल द्वारा संस्तुत नामों के आधार पर यह पुरस्कार घोषित किए गए हैं। कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दोनों साल के लिए चार शिखर सम्मान प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक शिखर सम्मान की राशि एक लाख रुपये होगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि साल 2017 का साहित्य शिखर सम्मान प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान प्रो. केशव शर्मा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाएगा। इस साल के लिए कला एवं संस्कृति शिखर सम्मान, लोक गायक मोहन राठौर को दिया जाएगा। साल 2018 का साहित्य शिखर सम्मान लेखक डॉ ओ.सी. हांडा को दिया जाएगा, जबकि कला एवं संस्कृति क्षेत्र का पुरस्कार ललित कला के अन्तर्गत कांगड़ा की दिनेश कुमारी को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

17 hours ago