हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के तेवर फिर बदल गए हैं। हालांकि शिमला में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। वहीं 27 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। 28 फरवरी की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश कि 2 मार्च तक संभावना जताई है।
प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर चला है, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश की झड़ी लगी है। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश-बर्फबारी के कारण तापमान में आई गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
राज्य मौसम विभाग केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि समूचे प्रदेश में 25 और 26 फरवरी प्रदेश के मध्य और उंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 27 फरवरी से मौसम खुलने शुरू होगा और 28 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन 28 फरवरी की रात से प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते 1 और 2 मार्च को मौसम फिर से खराब रहने की संभावना है।
चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…
मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…
Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…
शिमला। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…
मुख्य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…