हिमाचल

90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, AICC सचिव आरएस बाली ने दी जन्मदिन की बधाई

आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव आरएस बाली ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई ही है और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक, डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.  आरएस बाली ने कहा कि  भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं. वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं. मैं उनके अच्छे के लिए प्रार्थना करता हूं…

 26 सितंबर 1932 को हुआ था मनमोहन सिंह का जन्म…

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 में हुआ था.  उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया. लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे डॉ सिंह आज 90 साल के हो गए हैं. वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है. मनमोहन सिंह ने 2004 में 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. विख्यात अर्थशास्त्री सिंह 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने. वहीं, वित्त मंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में संकट सफलतापूर्वक टल गया और भारत विश्व बाजार में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था की राह पर लौट आया.

आइए जानते है मनमोहन सिंह के बारे में..

– दिग्गज नेता मनमोहन सिंह ने अपनी शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी। साथ ही दुनिया की प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय के अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्य भी किया है।

– डॉ मनमोहन सिंह को एक बार संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम करने का मौका मिला है. वह वर्ष 1966-1969 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में चुने गए थे.

– 1987 से 1990 तक संयुक्त राष्ट्र में उनका मनमोहन सिंह का कार्यकाल दक्षिण आयोग के महासचिव के तौर पर था। जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक इंटर-गवर्नमेंटल संगठन है.

– वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख के पद पर भी सेवा दे चुके हैं. साथ उन्होंने 1972 और 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार समेत कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं.

– डॉक्टर मनमोहन सिंह भारतीय अर्थशास्त्री के तौर पर 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं. उन्होंने इस दौरान कई बैकिंग सुधार किए थे.

– मनमोहन सिंह ने वर्ष 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में थी कार्य किया था. इसके बाद यूपीए के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार को शिकस्त देने के बाद 2004 से 2014 की बीच बतौर प्रधानमंत्री के तौर मनमोहन सिंह ने शपथ ली थी.

अभी तक मिल चुके हैं ये सम्मान…

– भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987)

-भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995)

– वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994)

– वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993)

– कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार

– कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955)

– डॉ. सिंह को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघो की ओर से सम्मानित किया जा चुका है. मनमोहन सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं.

Vikas

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

14 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

14 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

15 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

15 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

15 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

15 hours ago