हिमाचल

हिमाचल: अनुराग ठाकुर का महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच, पुलिस विभाग को भेंट की 108 बाइक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘महिलाओं को सुरक्षा कवच’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को हीरो मोटोकॉर्प की 108 बाइक भेंट की। इन 108 बाइक की तैनाती प्रदेश के छह जिलों चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के थानों और चोकियों में की जाएगी। यह बाइक एक तरफ जहां पुलिस विभाग के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी तो वहीं इनसे महिला अपरोधों को रोकने में भी मदद मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला सुरक्षा भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा सर्वोपरि रही है। महिलाओं की सुरक्षा से केवल महिला वर्ग का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का हित और भविष्य जुड़ा हुआ है।

महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा  कि हिमाचल की महिलाओं ने हमेशा नेतृत्व क्षमता और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया है। हाल ही के दिनों में महिलाओं से जुड़े कई कानूनों में सुधार भी किया गया है जिससे हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़ गई है। इसके बावजूद प्रदेश में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आज भी प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें सुनने को मिलती हैं। 108 बाइक पुलिस को वितरित करने की यह पहल इस दिशा में और मजबूती लाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में 108 संख्या का बहुत महत्व है। इसे अपने आप में पूर्ण संख्या माना जाता है। इसी के मद्देनजर महिला सुरक्षा कवच में बाइकों की संख्या 108 रखी है। इससे महिलाओं में भरोसा बढ़ेगा और वे अत्यधिक आत्मविश्वास के साथ आगे आ पाएंगी तथा अपनी उन्नति के मार्ग प्रशस्त कर पाएंगी”

इन जिलों में तैनात होंगी ये 108 बाइक:
हमीरपुर 12: दो प्रति पुलिस स्टेशन
ऊना 14 : दो प्रति पुलिस स्टेशन
बिलासपुर 18 : दो प्रति पुलिस स्टेशन
कांगड़ा 22 : एक प्रति स्टेशन
चंबा 18: दो प्रति पुलिस स्टेशन
सिरमौर 22: दो प्रति पुलिस स्टेशन
मंडी धर्मपुर 2:

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

8 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago