हिमाचल

भरमौर के चस्क भटोरी में बर्फ के बीच 14 K.M. पैदल चल मतदान के लिए पहुंचे मतदाता

चंबा जिला की भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाला चस्क भटोरी मतदान केंद्र सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन है. इस विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य सडक़ से करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. यहां तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को कई दिक्कतों का सामना कर मतदान के लिए पहुंचना पड़ता है.

बावजूद इसके भी यहां सैकड़ों लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए हो रहे मतदान के लिए शनिवार को 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी इस पोलिंग बूथ में मतदान करने के लिए पहुंचीं. यहां तक पहुंचने के लिए लोगों बर्फ के बीच पैदल चलकर पोलिंग स्टेशन के लिए पहुंचना पड़ रहा हैं. खराब परिस्थितयों के बावजूद भी यहां लोग मतदान के करने के लिए पहुंच रहे हैं.

प्रदेश में कुल 55 लाख 92 हजार मतदाता हैं. इनमें सर्विस वोटर व कुछ बुजुर्ग मतदाता वोट डाल चुके हैं. आज 54.85 लाख मतदाता वोट डालेंगे. कुल 412 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. प्रदेश में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर 20 मतदान केंद्र स्‍थापित किए गए हैं. मतदाताओं में कड़ाके की ठंड के बावजूद जोश दिख रहा है.

Vikas

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

13 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

13 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

13 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

17 hours ago