<p>प्रदेश में शनिवार से बदले मौसम में जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने गाड़ियों के पहिए रोक दिए वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से जहां लोगों को परेशानी आ रही है तो, वहीं किसानों, बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद जग गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार लाहुल घाटी में 4 इंच, रोहतांग दर्रे में 1 फीट और केलांग में 7 इंच तक बर्फबारी हुई है। इसी के साथ किन्नौर में भी बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने को मिला है। बता दें कि बर्फबारी का मजा लेने भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू, मनाली और मणिकर्ण जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।</p>
<p>मौसम विभाग ने पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की हिदायत के साथ- साथ 9 जनवरी तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।</p>
शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…
केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…
हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…