हिमाचल

हिमाचल ब्राह्मण सभा एकजुट गुण प्रकाश

हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण सभा एकजुट है, संगठन किसी भी तरह के किसी भी गुटों में बंटा हुआ नहीं है। सभा के निवर्तमान प्रधान गुण प्रकाश शर्मा ने यहां पर जारी एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक ही ब्राह्मण सभा है जिसकी नई कार्यकारिणी का चुनाव 28 सितंबर को कुल्लू जिले के शमशी में हुआ है और उनकी जगह पर पंडित मनमोहन गौतम को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है।

पूरा संगठन उनकी अगुवाई में अब काम कर रहा है। गुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग गलत बयानबाजी करके ब्राह्मण समाज को गुमराह करने में लगे हैं। कुछ निष्कासित सदस्यों जिनमें पूर्व महासचिव शेष राम अवस्थी व पूर्व मनोनीत उपाध्यक्ष राम कृष्ण शर्मा ने जो बयान दिए हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

पूर्व कार्यकारिणी के भंग करने के बाद नए चुनाव हो चुके हैं और अब पूर्व में रहे पदाधिकारियों का कोई वजूद नहीं है। गुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि बयानबाजी करने वाले इन पूर्व पदाधिकारियों की गलत बयानबाजी को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है तथा 15 दिन में इसे लेकर जवाब मांगा गया है। यदि ये 15 दिन में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं.

तो इन्हें सभा की सदस्य से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को शमशी के संध्या पैलेस में हुए चुनावों में प्रदेश के सात जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सभी नए पदाधिकारियों को ब्राह्मण सभा के संविधान के प्रति शपथ दिला कर विधिवत कार्य सौंपा गया है।

उन्होंने प्रदेश के सभी ब्राह्मण समाज के बंधुओं से आग्रह किया है कि वह किसी के भी बहकावे में न आएं। प्रदेश में पंडित मनमोहन गौतम की अध्यक्षता में एक ही राज्य स्तरीय ब्राह्मण सभा है। इसे पूरा सहयोग, समर्थन दिया जाए ताकि सभा के उदेश्यों व ब्राह्मण समाज के दायित्वों का सही तरीके से निवर्हन हो सके।

Kritika

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

5 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

5 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

5 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

6 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

7 hours ago