Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस कमांडो फोर्स को ड्रग्स माफिया के खात्मे के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। भर्ती का विज्ञापन जारी करने से पहले पुलिस मुख्यालय ने इसका नोमिनकलेचर यानी नाम बदलने का आग्रह लोक सेवा आयोग से किया था। इस प्रक्रिया को पुलिस मुख्यालय ने लगभग पूरा कर लिया है, इसलिए अब नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती का विज्ञापन जारी करने वाला है।
कमांडो फोर्स के नाम पर करीब 1256 पदों को भरा जाएगा। लोक सेवा आयोग यह भर्ती पहली बार कर रहा है। चूंकि इसमें आवेदन लाखों होते हैं, इसलिए नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर यानी एनआईसी के माध्यम से एक सॉफ्टवेयर बनाया है। इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल पूरा हो गया है। इसी के माध्यम से आवेदन भरे जाएंगे। पुलिस भर्ती का यह मामला करीब एक साल से उलझा हुआ है। पहले पुलिस खुद भर्ती करती थी, लेकिन पिछली भर्ती में मामला सीबीआई तक जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस बार इंकार कर दिया था।
इसके बाद यह काम लोक सेवा आयोग को दिया गया। इसमें भी प्रक्रिया से संबंधित कई त्रुटियां रहीं, जिन्हें दूर करने में काफी वक्त लगा। पहले 1226 पदों को ही भर्ती के लिए दिया गया था, लेकिन इसके बाद बैकलॉग के करीब 30 पद और इसमें जोड़े गए। इस भर्ती के लिए बनाए गए नियमों में भी कई बार संशोधन हुआ। फिर देरी होने के कारण राज्य सरकार को आयु सीमा में छूट देनी पड़ी।
सरकार ने कांस्टेबल के 1226 पद भरने का फैसला 14 सितंबर, 2023 को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया था, लेकिन अब तक भर्ती शुरू होने का इंतजार है। इन 1226 पदों में से 870 पद पुरुष कांस्टेबल के और 292 पद महिला कांस्टेबल के हैं, जबकि 57 ड्राइवर भी भर्ती होने हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए 30 फीसदी अधिक कोटा दिया जा रहा है। पहली बार पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट हो रहा है, ताकि यह पता किया जा सके कि भर्ती होने आ रहे युवा कहीं ड्रग्स के आदी तो नहीं हैं।
Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…
Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…