हिमाचल

हिमाचल: ठेकेदार आज से हड़ताल पर, विकास कार्य हुए ठप

हिमाचल प्रदेश में सरकार के विकास कार्यों की रफ्तार आज से थम गई है। पूरे प्रदेश में आज से ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं। जब तक सरकार ठेकेदारों की मांगों को नहीं मानती है तब तक ठेकेदार काम पर नहीं लौटेंगे। ठेकेदारों की हड़ताल से विकास कार्यों की रफ्तार रुक गयी है और हजारों मजदूर भी रोजगार से महरूम हो गए हैं। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगो को लेकर शिमला में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर धरना दिया और अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा।

प्रदेश कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार ब्रिज ने कहा कि दीवाली के बाद से ठेकेदारों को उनकी पेमेंट नहीं मिली है जबकि जीएसटी रीइम्बर्समेंट का मामला भी लटका हुआ है जिसके कारण काम करना मुश्किल हो गया है। माइनिंग रूल के सरलीकरण की भी सरकार से मांग की गई है लेकिन सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है जिससे ठेकेदारों को परेशानी हो रही है। सरकार ने अगर मांगी नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

42 seconds ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

8 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

19 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

48 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago