हिमाचल

हिमाचल: शनिवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे चिकित्सक

मांगों को लेकर पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। 26 फरवरी यानी शनिवार को प्रदेश भर में चिकित्सक एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सभी कामकाज ठप रहेगा। हालांकि इस दौरान डॉक्टरों ने पहले की तरह इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखने की बात भी कही है। चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति ने वर्चुअली बैठक कर ये फैसला लिया है। संघ ने कहा यदि सरका ने इस दौरान हमारी मांगों को नहीं माना तो 28 फरवरी से सभी चिकित्सक संपूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।

बता दें कि प्रदेशभर में चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना है। ऐसे में अब डॉक्टरों ने अपने आंदोलन को तेज करने का मन बना लिया है।

वहीं, दूसरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आंदोलन कर रहे कर्मियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार आंदोलन करने से कर्मचारियों को मांगों को नहीं मानेगी। अगर कर्मचारी इसी तरह से आंदोलन कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार पर दवाब बनाएंगे तो ऐसी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस ब्यान के एक दिन बाद ही डॉक्टरों ने शनिवार से कैजुअल लीव पर जाने का मन बना लिया है। अब देखना यह होगा की क्या सरकार डॉक्टरों की मांगों को मानती है या डॉक्टर अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago