Categories: हिमाचल

बैंक भर्ती मामला: पूर्व अध्यक्ष ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

कांगड़ा बैंक भर्तियों पर चल रहे विवाद को लेकर बैंक के पूर्व अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने एक बार फिर प्रदेश सरकार और बैंक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को मनकोटिया ने कहा कि बैंक चेयरमैन जगदीश सिपहिया धूमल और बीजेपी पर आरोप लगा रहे थे कि उन्होंने 8 और 9 जुलाई को होने वाली बैंक परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है। जबकि पेपर को रद्द करने के लिए बीजेपी नहीं कांग्रेस के ही नेता एवं बैंक निदेशक ने मांग की है।

मनकोटिया ने कहा कि चेयरमैन जगदीश सिपहिया के इस बयान और कांग्रेसी नेता की पेपर रद्द करने की मांग करने से पता चलता है कि भर्ती प्रक्रियाओं में हर बार धांधली होती है। इस बार मामला इतना बढ़ चुका है इसलिए कांग्रेसी नेता और निदेश पेपर रद्द करने की मांग कर रहे है क्योंकि इस बार घोटाला करना मुश्किल हो गया है।

यहीं नहीं मनकोटिया ने आगे कहा कि पूरे देश में बैंक पेपर IBPS कंडक्ट करवाता है ना कि राज्य के स्कूल शिक्षा बोर्ड। यहां तक को बोर्ड को माध्यम बनाया भी गया है तो वह भी ऐसे बोर्ड को जो कि पहले ही अपने कई कारनामों की वजह से चर्चाओं में है। लेकिन, यह सब किसी और नहीं बल्कि हिमाचल के प्रमुख वीरभद्र सिंह के राज में होता है।

बैंक पेपर के नाम पर बच्चों से लाखों रुपया वसूला जा रहा है और बदले में उन्हें कुछ नहीं मिल रहा। राज्य के युवा आज इस धांधली से भली-भांति जागरूक हो चुके हैं और वह इस बात का बदला आने वाले चुनावों में लेंगे।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

16 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

16 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

16 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago