<p>सिरमौर जिले की गिरीपार क्षेत्र के लहसुन की महक उत्तरी भारत के कई राज्यों में पहुंच रही है। खास बात यह भी है कि पिछले कई वर्षो के मुकाबले इस बार किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। गत वर्ष किसानों को लहसुन प्रति किलोग्राम के भाव 30—40 रुपये मिले थे।</p>
<p>मगर इस बार किसानों को ₹40 से लेकर ₹110 तक प्रति किलो लहसुन के दाम मिल रहे हैं। सिरमौर जिले का गिरीपार लहसुन उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां अच्छे किस्म का लहसुन उत्पादित होता है। यहां उत्पादित लहसुन की डिमांड देश के विभिन्न हिस्सों में रहती है। इन दिनों यहां का लहसुन उत्तरी भारत के कई राज्यों में सप्लाई हो रहा है।</p>
<p>लहसुन उत्पादकों का कहना है कि इस बार उन्हें पिछले कई वर्षों के मुकाबले 3 से 4 गुना ज्यादा दाम मिल रहे हैं। किसानों की माने तो यहां का लहसुन केरल और तमिलनाडु सहित कई अन्य राज्यों में सप्लाई हो रहा है।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…