हिमाचल

हिमाचल को मिला 26वां चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं मोहम्मद रफीक….

मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक जल्द ही हिमाचल प्रदेश के 26वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे। हिमाचल के नये चीफ जस्टिस का जन्म 25 मई 1960 को राजस्थान में हुआ था।

उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत की शुरू की और 15 मई 2006 को वह राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए। वह दो बार अलग-अलग समय पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश रहे हैं। 13 नवम्बर, 2019 को उन्हें मेघालय का न्यायधीश नियुक्त किया गया। वह 2020 में ओडिशा हाई कोर्ट और जनवरी, 2021 में मध्य प्रदेश की कमान भी सम्भाल चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कल बड़ा फेरबदल करते हिए रफीक समेत पांच मुख्य न्यायधीशों का तबादला किया है। जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अकील कुरैशी को राजस्थान हाई कोर्ट, इंद्रजीत महंते को त्रिपुरा हाई कोर्ट और जस्टिस विश्वनाथ सोमद्र को सिक्किम हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है।

हिमाचल न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल

नये मुख्य न्यायाधीश की घोषणा वाले दिन ही, प्रदेश की न्यायिक सेवा में बडा फेर बदल हुआ है। फैमली कोर्ट, मंडी के प्रधान जज अब डोल राम ठाकुर होंगे। वह शिमला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (जंगल) के पद पर थे। वह बहादुर सिंह की जगह लेंगे, जिन्हें शिमला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (जंगल) का कार्यभार दिया है। शिमला की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयोत्शना सुमंत ढडबाल को रजिस्ट्रार, लोकोयुक्त का कार्यभार दिया गया है।

मदन कुमार को सोलन के (पोकसो) कोर्ट से हटा कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (छुट्टी, ट्रेनिंग, रिजर्व) के तौर पर हाई कोर्ट के साथ का लगाया है।

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

17 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

17 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago