Categories: हिमाचल

47 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी जयराम सरकार फिर लेगी 800 करोड़ का लोन

विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए हिमाचल सरकार और 800 करोड़ का लोन लेने जा रही है। सरकार इसको लेकर आरबीआई में आवेदन कर अपनी प्रतिभूतियां की नीलामी करेगी। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

जयराम सरकार को बने अभी 6 महीने ही हुए हैं और मई, 2018 तक बीजेपी सरकार 2000 करोड़ का लोन ले चुकी है। अब 800 करोड़ और लोन लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि हिमाचल करीब 47 हजार करोड़ के कर्जे में पहले से ही डूबा हुआ है। इस तरह से अब यह कर्जा 50 हजार करोड़ के आसपास हो जाएगा। सरकार पहले ही कह चुकी है कि बिना लोन लिए सरकार चलाना मुश्किल है। हिमाचल में जिस किसी की भी सरकार सत्ता में रही है, कर्जे लेकर ही देनदारियां निपटाई गई हैं।

जयराम सरकार ने पहला बजट 41400 करोड़ रुपए का पेश किया था। इस बजट के अनुसार सरकारी कर्मियों के वेतन पर 11,263 करोड़ खर्च होगा। इसी तरह पेंशन पर 5893 करोड़ और कर्ज के ब्याज की अदायगी पर 4260 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लोन की वापिसी पर सरकार 3184 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

2 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

3 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

3 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

18 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago