Categories: हिमाचल

फिर 700 करोड़ रुपये का लोन लेगी हिमाचल सरकार

<p>कर्ज में डूबी हिमाचल सरकार फिर से कर्ज लेने जा रही है। प्रदेश सरकार अब 700 करोड़ रूपये का कर्ज ले रही है। सरकार इस वर्ष चौथी बार कर्ज ले रही है। प्रदेश सरकार गवर्नमेंट स्टॉक सिक्योरिटी के एवज में रिजर्व बैंक से कर्ज ले रही है। कर्मचारियों के वेतन, DA सहित अन्य वित्तीय देनदारियों के लिए ये लोन लिया जा रहा है। यह कर्ज 15 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है। जुलाई 2032 तक सरकार को ब्याज सहित इसे वापस लौटाना होगा। बता दें कि अगस्त महीने में प्रदेश सरकार ने 800 और जुलाई महीने में 500 करोड़ का लोन लिया था।</p>

<p>इस तरह सरकार गत जुलाई माह से अब तक कर्ज लेने का आंकड़ा 2,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। संसाधनों की कमी झेल रहा हिमाचल पहले ही करीब 43 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में है। सरकार का वित्तीय गणित इसलिए भी गड़बड़ाया है क्योंकि कर्मचारियों और पैंशनरों को 4 फीसदी DA और I.R. देने के अलावा अन्य घोषणाएं की गई हैं।</p>

<p>इस तरह सरकार के 700 करोड़ रुपए के कर्ज लेने की राशि को जोड़ दिया जाए तो मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 3,500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया जाएगा। वहीं, विपक्ष भी सरकार की तरफ से बार-बार कर्ज लिए जाने के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार मौज-मस्ती में जुटी है और उसके लिए बार-बार कर्जा लिया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

45 mins ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

16 hours ago