दिल्ली में तय होंगे BJP के टिकट, 25 को बैठक में टिकट आवंटन पर लगेगी अंतिम मुहर

बीजेपी में टिकट के तलबगारों के लिए दिल्ली कितनी दूर है ये इसी माह के अंत तक साफ हो जाएगा। आज यानी रविवार को दिल्ली में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। उसके बाद 25 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक है। इसके लिए  बीजेपी नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। खबर है कि बैठक में टिकट आवंटन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बीजेपी जल्द ही जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

हिमाचल से 68 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूचियां आलाकमान के पास पहुंच चुकी हैं। इसको देखते हुए सूत्र बताते हैं कि बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इसके अलावा दिल्ली की बैठक में हिमाचल चुनावों के लिए चुनाव प्रचार और स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी हो सकती है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चारों लोकसभा क्षेत्रों रैलियां करवाने की तारीख पर भी विचार होगा।

सूचना तो ये भी है कि 10 अक्टूबर तक कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को केन्द्रीय चुनाव आयुक्त अचल कुमार भी शिमला पहुंच चुके हैं। दो दिनों तक विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों, एसपी डीसी और राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।

कांग्रेस में अभी तक तय नहीं चुनाव के स्टार प्रचारक चेहरे

उधर कांग्रेस हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का भी 27 सितंबर को हिमाचल दौरा है। लेकिन, कांग्रेस में अभी टिकट और चुनाव प्रचार को लेकर कोई मंथन नहीं चल रहा है। कांग्रेस में तो अभी ये भी तय नहीं हो पाया है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक कौन-कौन चेहरे होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने कहा था कि कांग्रेस की पद यात्रा के समापन पर राहुल गांधी हिमाचल में बड़ी रैली करेंगे। पद यात्रा तो खत्म हो चुकी है, लेकिन राहुल गांधी की रैली का कहीं नामोनिशान नहीं है। ऐसे में कांग्रेस का मिशन रिपीट कैसे पूरा होगा अभी पहेली बना हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

14 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago