Categories: हिमाचल

रासायनिक खेती ने बर्बाद की कृषि ज़मीन की उपजाऊ क्षमता: राज्यपाल

<p>राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को नई दिल्ली में &lsquo;कृषि-2022-किसानों की आय को दोगुना&rsquo; करने पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में नीति निर्माताओं और कृषि विशेषज्ञों के बीच प्राकृतिक खेती की अवधारणा को मजबूती से रखा। उन्होंने वर्तमान परिवेश में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि रासायनिक तथा जैविक खेती के मुकाबले प्राकृतिक खेती अपनाना लाभकारी है। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती पारंपारिक है और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने में मददगार है।</p>

<p>आचार्य देवव्रत ने कहा कि रासायनिक खेती ने हमारी उपजाऊ कृषि भूमि को बर्बाद कर दिया है और जैविक एक महंगी खेती है। इसका किसानों की आर्थिकी में सुधार की दिशा में कोई प्रभाव नज़र नहीं आता। इसलिए किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लक्ष्य हासिल करने का एक मात्र विकल्प प्राकृतिक खेती की दिशा में बढ़ना है। उन्होंने प्राकृतिक खाद के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और कुरूक्षेत्र के गुरूकुल में अपने खेतों के अनुभव को भी साझा किया।</p>

<p>हरियाणा राज्य के कृषि विश्वविद्यालय&nbsp; हिरास तथा पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के वैज्ञानिकों के निष्कर्षो का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती में मिट्टी के पोषक तत्वों को बेहतर बनाने की क्षमता है। उन्होंने प्राकृतिक खाद तैयार करने के तरीकों को भी समझाया और कहा कि इस पर शून्य लागत आती है और फायदे बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि खाद को चार दिनों में तैयार किया जा सकता है और छः महिनों से अधिक समय तक इसका उपयोग किया जा सकता है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(357).jpeg” style=”height:500px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

20 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

48 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

1 hour ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago