हिमाचल

एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों की राज्यपाल से भेंट

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से गत मंगलवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन में भेंट की और उनसे अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें हिमाचल की देव संस्कृति के संरक्षण, नशामुक्ति के प्रयास तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य के रूप में जाना जाता है।

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कानून कार्यान्वयन एजेंसियां अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं, लेकिन इस सामाजिक बुराई को पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से दूर किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से इसे गंभीरता से लेने और लोगों को इस बारे शिक्षित व जागरूक करने पर बल दिया।

शिव प्रताप शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि वह निजी हित से ऊपर उठकर, प्रदेश और प्रदेशवासियों के हितों को सदैव विशेष अधिमान दें। उन्होंने कहा कि अधिकार और कर्तव्य दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने पर्यावरण में हो रहे बदलाव, अवैध खनन, कानूनी संशोधन, कौशल विकास, सांस्कृतिक बदलाव इत्यादि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की और उनसे विचार साझा किए। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago