Categories: हिमाचल

जयराम कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

हिमाचल की कैबिनेट बैठक में आज यानी 9 जुलाई को कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। बैठक में आगामी मानसून सत्र पर फैसला संभव है।

बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट घोषणाओं को लागू करने पर भी समीक्षा करेंगे। मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले नए विधेयकों का ड्राफ्ट तैयार करने से पहले मंत्रियों से सीएम चर्चा कर सकते हैं। बैठक सोमवार को दो बजे बुलाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस बारे में सभी मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है।

फिलहाल कैबिनेट बैठक के लिए आठ-नौ एजेंडे रखे गए हैं। मंत्री बाद में भी अनुपूरक एजेंडे शामिल कर सकते हैं। चूंकि अधिकतर मंत्री शनिवार को फील्ड में ही थे, इसलिए उनके सोमवार को शिमला पहुंचने के बाद ही इस पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट घोषणाओं को लागू करने पर विभागीय मंत्रियों से स्टेटस लेंगे। शहरी क्षेत्रों में भवनों के फ्लोर एरिया रेश्यो को लेकर नई नीति लाने पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कई विभागों में रिक्तियां भरने को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

6 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

6 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

8 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

9 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

10 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago