Categories: हिमाचल

फिर एक बार कर्ज लेगी जयराम सरकार, हिमाचल पर हो जाएगा इतना करोड़ कर्ज

<p>जयराम सरकार को एक दफा फिर से 500 करोड़ रुपए के कर्ज की जरूरत पड़ गई है। जून महीना छोड़़कर सरकार ने जुलाई में कर्ज के लिए आवेदन कर दिया है। सरकार अपनी संपत्तियों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को गिरवी रखेगी, जिससे 500 करोड़ रुपए लिए जाएंगे। रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय में नौ जुलाई को इसके लिए ऑक्शन होगी।</p>

<p>लोन की मियाद 2029 तक होगी। प्रदेश पर 52 हजार करोड़ का कर्जा अब तक हो चुका है। हिमाचल में वर्ष 2019-20 के बजट के अनुसार कुल राजस्व प्राप्तियां 33 हजार 747 करोड़ की हैं।</p>

<p>कुल राजस्व व्यय 36 हजार 089 करोड़ अनुमानित है। कुल राजस्व घाटा 2342 करोड़ का है। कर्मचारियों के वेतन और पेंशन की अदायगी पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। लोन की अदायगी और लोन के ब्याज की अदायगी के बाद विकास कार्यों के लिए काफी कम पैसा बचता है। ऐसे में बार-बार ऋण लेना पड़ता है।</p>

<p>इससे पहले सरकार ने अप्रैल महीने से अब तक 900 करोड़ रुपए का कर्ज पहले ही ले लिया है, जिसके बाद अब 500 करोड़ और लिए जा रहे हैं। प्रदेश पर 52 हजार करोड़ के आसपास का ऋण बोझ अब तक को चुका है, जिसमें 500 करोड़ का और इजाफा होगा। सरकार ने पिछले साल 3451.44 करोड़ रुपए कर्ज लिया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

3 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

3 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

4 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

5 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

5 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

6 hours ago