हिमाचल

हिमाचल: मॉनसून से भारी नुकसान, 411 की मौत, 1 हजार करोड़ की संपत्ति तबाह

हिमाचल में मॉनसून की बरसात भले ही सामान्य से 12 फ़ीसदी कम रही हो लेकिन इस बार मॉनसून ने खूब कहर ढाया है। हिमाचल प्रदेश में 13 जून से लेकर 21 सिंतबर तक मॉनसून की बरसात ने 411 लोगों की जिंदगियों को लील लिया है। जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं। मॉनसून के दौरान सबसे ज़्यादा 205 मौत एक्सीडेंट में हुई जबकि 54 मौत भूस्खलन की चपेट में आने से हुई हैं। इसके अलावा अन्य मौते बाढ़, सांप के काटने, गिरने, डूबने या फ़िर आग में जलने से हुई हैं। मॉनसून में 689 पशु पक्षियों की मौत भी हुई। बरसात के मौसम में हिमाचल को 1070 करोड़ संपत्ति का नुकसान हुआ है।

सबसे ज़्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी विभाग को 63828.8 का नुकसान, उसके बाद जल शक्ति विभाग को 30815.6 का नुकसान, ऊर्जा क्षेत्र में 470.2 का नुकसान, कृषि क्षेत्र को 4565.44 का नुकसान और बाग़वानी क्षेत्र को 2,887.57 का नुकसान हुआ है। 1000 से ज़्यादा मकान बरसात की चपेट में आकर पूरी तरह तबाह हो गए या उनको नुकसान पहुंचा। अभी भी भूस्खलन और खराब मौसम की वजह होने वाली दुर्घटनाएं जारी है।

राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से हिमाचल में एक साथ कई जगह जमकर मेघ बरस गए। नतीजा बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ। इस बार माइनस 12 फीसदी कम बरसात हुई है। जिसको सामान्य ही समझा जाएगा। पिछली मर्तबा मानसून की बरसात 26 फ़ीसदी कम रिकॉर्ड की गई थी और नुकसान भी कम हुआ था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि अभी तक मॉनसून खत्म नहीं हुआ है। जैसे ही मॉनसून की बरसात खत्म हो जाएगी। केन्द्र से टीम हिमाचल में बरसात में हुए नुकसान का आंकलन करेगी। इससे पहले जिला के डीसी भी अपने अपने जिले में हुए नुकसान का आंकलन करेंगे। पूरा आंकलन कर केंद्र से मदद मांगी जाएगी क्योंकि मानसून से इस बार काफ़ी नुकसान हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

ईवीएम-वीवीपैट की दूसरी रेंडमाईजेशन विस क्षेत्र स्तर पर 19 मई को: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान उपयोग की…

1 hour ago

नारा लेखन में कविता तथा पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली में आयोजित  फोटोग्राफी में फारूक, नारा लेखन में कविता…

1 hour ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करें: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला…

1 hour ago

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए…

1 hour ago

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम: मुख्यमंत्री

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : मुख्यमंत्री कंगना को फेल करने…

2 hours ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों,…

2 hours ago