Categories: हिमाचल

पहले बीमारों और अब बेटी की शादी करने को हिमाचल हैल्पिंग हैंड ने बढ़ाए हाथ

<p>हिमाचल हैल्पिंग हैंड एक जिले के बाद दूसरे और दूसरे के बाद अगले जिले का रूख कर रही है। जहां पर ज़रूरतमंद लोगों को उनकी सहायता की दरकार है। संस्था अब तक कई दर्जनों लोगों की लाईलाज बीमारी का ईलाज करवा चुकी है। ये लोग अब अपने परिवारों के बीच में खुशी से जीवन यापन कर रहे हैं। इसी के साथ संस्था गरीब कन्याओं की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने से भी पीछे नहीं रह रही है। संस्था के पदाधिकारी दो जिलों की सीमाओं को पार कर तीसरे जिले कांगड़ा के नगरोटा सूरियां पहुंचे। जहां पर एक बहन से तीन माह पूर्व किए वादे को उन्होंने पूरा किया।</p>

<p>गौर रहे कि इस परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का केस तीन माह पूर्व संस्था के पास पहुंचा था। तब पदाधिकारी घर की जरूरत का सामान लेकर बेटी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान पता चला की तीन माह के बाद बेटी की शादी है, तो उसमें भी सहयोग करने का वादा संस्था के पदाधिकारियों ने बेटी के परिवार के सदस्यों से किया था। तीन बहनों के सिर से बाप का साया उठ चुका है। मां घर का गुजारा जैसे-तैसे कर रही है। बेटियां पैसे के अभाव में पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। हिमाचल हेल्पिंग हैंड्ज़ की टीम ने लडक़ी की शादी में होने वाली धाम का साामान, जरूरत के कपड़े और 21 हजार रूपये की राशि बेटी की मां को सौंपी। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, सचिव अनीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद असलम, कार्यकारी सदस्य करण पठानिया, संजू समेत अन्य साथ रहे।</p>

<p>नीरज ठाकुर ने कहा कि हमारी छोटी सी कोशिश से अगर किसी के सपने पूरे होते हैं, तो ये हमारे लिए खुशी की बात है। इससे भी अधिक संस्था उन दानी सज्जनों की आभारी है। जिनके बलबूते पर संस्था लोगों की सहायात कर रही है। अस्पतालों में बीमारियों का ईलाज करवा रही है। साथ ही बेटियों की शादी करने में सहायता कर कर रही है। नीरज ठाकुर ने कहा कि हम रहें न रहें, लेकिन ये कारवां इसी प्रकार आप दानी सज्जनों के सहयोग से बदस्तूर जारी रहना चाहिए, ताकि कोई ज़रूरतमंद खुद को असहाय न महसूस कर सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

7 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

7 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

7 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

7 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

7 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

7 hours ago