Categories: हिमाचल

कुल्लू: देव संसद ने मैदान को शुद्ध करने का सुनाया फरमान

<p>देवता नाग धूंबल के आदेश पर देव स्थल अवपित्र होने के मामले में बुलाई गई देव संसद (जगति) में पहुंचे सभी देवी देवताओं ने ढालपुर मैदान के शुद्धिकरण के आदेश दिए हैं। देवी देवताओं ने कहा कि मैदान में जो देव संस्कृति के विरूद्ध काम हो रहे हैं उन्हें भी तुरंत बंद किया जाए। ढालपुर मैदान में देव स्थलों की अपवित्रता को देवी देवताओं ने कहा कि जगह हमारी है देवी देवताओं के तप करने की जगह है। यहां क्या क्या हो रहा है देवी देवताओं को पता है। देवी देवताओं को आज पूछ नहीं रहे हैं देवता छोटे और इंसान बडे़ हो गए हैं। देव खेल के दौरान दुर्भासा ऋषि ने अपने गुर के माध्यम से कहा कि मैं दिल्ली तक हिलाऊंगा, जगह हमारी है।</p>

<p>ढालपुर शाड़ में देवी देवता किसलिए आते हैं यह सबको पता है। पर हमने पहले भी सचेत किया था परंतु हमारी कोई सुन नहीं रहा है। इसके अलावा देवता धूमल नाग ने कहा कि यह जगह हमारी है और यहां तप करते हैं। सौ ठारा करडू देवी देवताओं की है। इस जगह का अपवित्र किया जा रहा है। पहले भी इसको लेकर कहा था लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा है अब मैं खुद दूध का दूध पानी का पानी करूंगा।</p>

<p>भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि देवी देवताओं ने जा आदेश दिए हैं वे उसका अनुसरण करने के लिए तैयार है। देवी देवताओं ने ढालपुर मैदान के शुद्धिकरण के आदेश दिए हैं जिसके लिए वह इस आयोजन का खर्चा उठाने के लिए तैयार है। साथ में उन्होंने देवी देवताओं से निवेदन किया है कि जो इस तरह के कार्य कर रहे हैं उन्हें ऐसा दण्ड मिलना चाहिए जो जग जाहिर हो जाए ताकि आने वाले समय में देव परंपराओं और देव नीतियों में व्यावधान न पडे़ और हमारा किया गया परिश्रम भी व्यर्थ न जाए। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण के कार्य को लेकर जो भी खर्चा आएगा उसको उठाने के लिए वह पूरी तरह से तैयार है।</p>

Samachar First

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

53 mins ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

16 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

16 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

16 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

17 hours ago