Categories: हिमाचल

अनुसूचित जनजाति में शादी करने पर नहीं मिलेगा ST स्टेटस: हाईकोर्ट

<p>हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने किसी भी महिला को ट्राइबल व्यक्ति से शादी करने पर अनुसूचित जनजाति का लाभ देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने होली के केंद्रीय विद्यालय में तैनात एक महिला के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने जिला चंबा के होली के केंद्रीय विद्यालय प्रशासन के उस फैसले को सही करार दिया है जिसमें प्रशासन ने महिला के अनुसूचित जनजाति के प्रमाणपत्र को निरस्&zwj;त करते हुए बर्खास्त कर दिया था।</p>

<p>प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्&zwj;य न्&zwj;यायाधीश जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अजय मोहन गोयल की पीठ ने यह फैसला सुनाया। मामला जिला चंबा की होली पंचायत के गांव गुससाल की विजय लक्ष्&zwj;मी का है। विजय लक्ष्&zwj;मी का जन्म उतर प्रदेश में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ और&nbsp; 1972 में गांव गुस्&zwj;साल के प्रेम चंद से शादी कर ली।&nbsp; प्रेम चंद से शादी करने के बाद उसने अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र को आवेदन दिया। जिला चंबा की उपतहसील के कार्यकारी मजिस्&zwj;ट्रेट ने उसे ये प्रमाणपत्र दे दिया।</p>

<p>&nbsp;इस प्रमाणपत्र के आधार पर विजयलक्ष्&zwj;मी ने 1986 में केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्राइमरी टीचर की नौकरी हासिल कर ली। लेकिन 2011 में प्रशासन को पता चला कि, ये प्रमाणपत्र झूठा है और&nbsp; 28 फरवरी 2011 को स्&zwj;कूल प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। केंद्रीय विद्यालय प्रशासन के इस फैसले को महिला ने कोर्ट में चुनौती थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट का कहना है कि किसी महिला के महज ट्राइबल व्&zwj;यक्ति से शादी कर देने से वह अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले लाभों और अनुसूचित जनजाति के स्&zwj;टेट्स की हकदार नहीं हो सकती।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago