हिमाचल

जिला कांगड़ा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के एक्टिव केस, लोग फिर भी दिख रहे लापरवाह

जिला प्रशासन कांगड़ा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना से बचने क लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। लेकिन आम लोग इस कदर बेपरवाह हो चुके हैं कि उनको शायद खुद के जीवन की चिंता नहीं रह गई है। यही वजह है कि  लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाही से नहीं मान रहे हैं और यही वजह है कि जिला कांगड़ा में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

लगातार कोरोना के बढ़ते आकंड़े अब स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी चिंतनीय हो गए हैं। संक्रमण से मौत न होना संबंधित विभाग के लिए सुखद संदेश अवश्य है। लेकिन जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं वह चिंता बढ़ा रहे हैं। अब इसी के चलते विभाग नियमों के पालन के साथ-साथ एहतियातन डोज लेने की सलाह दे रहा है। जिला कांगड़ा में शनिवार को छह से ज्यादा बच्चे भी संक्रमित हुए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता के मुताबिक शनिवार को 147 लोग संक्रमित हुए हैं। साथ 106 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तक 66,103 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 63,979 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब जिला में 868 मामले सक्रिय हैं, जबकि 1249 लोग संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

6 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

7 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

7 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

7 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

7 hours ago