Categories: हिमाचल

कांगड़ा: फतेहपुर की खटियाड पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप, जिला प्रशासन ने किया तलब

<p>सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत खटियाड़ की महिला प्रधान, उसके पति, तकनीकी सहायक, विकास खंड अधिकारी फतेहपुर ज्ञान प्यारी सहित 3 पंचायत सदस्यों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में एडीसी के समक्ष हाजरी भरी। खटियाड पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी अपना-अपना पक्ष रखा। पंचायत पर लगे चार आरोपी की जांच की जा रही है और एक मामले की जानकारी न होने के कारण इस मामले की आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई है।</p>

<p>गौरतलब है कि पिछले एक साल पूर्व करीब 6 दर्जन लोगों ने पहले जिलाधीश कांगड़ा, जिला पंचायत अधिकारी और बीडीओ फतेहपुर को पंचायत खटियाड़ में पति प्रधान की दखलअंदाजी, 15 अगस्त की कार्रवाई खुद लिखने और उसमें जाली हस्ताक्षर करने। यहां तक की पंचायत सदस्य जो इस बैठक में नहीं आए थे। उनके जाली हस्ताक्षर करने और बिना किसी एजेंडे के बीपीएल में पात्र लोगों को दरकिनार कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने और मनरेगा में फर्जी हाजरियां लगाने की लिखित शिकायत की थी।</p>

<p>इन सभी की पंचायत निरीक्षक द्वारा की गई जांच के उपरांत कई तथ्य भी सामने आए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत अधिकारी ने पंचायत प्रधान को तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए थे और इसके बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी। इस मामले में एडीसी राधव शर्मा ने कहा कि इस पंचायत पर लगे आरोपों की जांच चल रही है और किसी एक मामले की रिपोर्ट न आने के कारण यह जांच पूरी नही हो सकी है। पंचायत पर लगे आरोपो की जांच पूरी होने के बाद जिलाधीश के पास फाईल को भेज दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

1 hour ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

2 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

6 hours ago