हिमाचल

हिमाचल: विकास के नाम पर विद्युत परियोजनाओं से छलनी हुआ किन्नौर

विकास के नाम पर खड़ी पहाड़ियों पर बसे किन्नौर को विद्युत परियोजनाओं ने पैसा कमाने के लालच में छलनी कर दिया है। पावर प्रोजेक्टस के लिए अंधाधुंध ब्लास्टिंग, टनल का निर्माण करने के लिए पहाड़ों का सीना छलनी किया जा रहा है। विकास के नाम पर किन्नौर के खूबसूरत पहाड़ों को अनगिनत जख्म दिए हैं। ब्लास्ंटिंग के धमाकों की गूंज से स्थानीय लोगों के आशियाने उजड़ गए।

किन्नौर की नदी-नालों का रुख़ मोड़कर परियोजनाओं ने अपने बिजली उत्पादन करने के लिए आने वाली पीढ़ियों को भी संकट पैदा कर दिया है। किन्नौर में बन रहे प्रोजेक्ट से जलवायु परिवर्तन होने लगा है। पहाड़ियों पर बेमौसम बर्फबारी, बारिश और मौसम का अचानक गर्म होना परेशानी का सबब बन गया है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि विद्युत परियोजनाओं के बाबजूद सबसे ज़्यादा बिजली कट किन्नौर में ही लगते हैं। किन्नौर में छोटी बड़ी लगभग 12 परियोजनाएं हैं। किन्नौर की पहाड़ियां कांपने लगी हैं प्रकृति ने भी कई बार परियोजनाओं को अपने तरीके से संकेत दिए हैं। लेकिन सभी परियोजना कंपनियों और सरकार को प्रकृति का भी कोई डर नहीं रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किन्नौर में विद्युत परियोजनाएं स्थापित होने के बाद किन्नौर के वातावरण में बदलाव आया है। सेब की फसल से लेकर अन्य फसलें भी अब उतनी उपजाऊ नहीं रही। गांव के चश्मों के जलस्त्रोत सूख गए और सुखा पड़ने लगा है। गांव और सड़कों में लगातार पहाड़ियां खिसकने लगी हैं। जिला में बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी। कंपनियों ने अपने काम के लिए यहां के भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया है। कई जगह सतलुज नाले के रूप में तब्दील हो चुकी है। लोगों को झूठे सब्ज़बाग तो दिखाए गए लेकिन उनको मिला कुछ नही। यहां तक कि किन्नौर में बिजली कट सबसे ज़्यादा लगते हैं। फिर भला किन्नौर को लोगों को क्या लाभ मिला।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और किन्नौर के रहने वाले आरएस नेगी कहते हैं कि विद्युत परियोजनाओं में किन्नौर के लोगों का जल, जमीन और पहाड़ बर्बाद हुई। बदले में उन्हें रोज़गार से लेकर रॉयल्टी जो मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली। बेतरतीब और अवैज्ञानिक कटाव ने किन्नौर की सूरत बेरंग कर दी है। यहीं से नदी नाले हिमाचल ही नही देश के लिए पानी का मुख्य साधन है यदि इनको उजाड़ा गया तो आने वाली पीढियां हमें कोसेंगी।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

42 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago