Categories: हिमाचल

धर्मशाला की सुदर्शना ने चीड़ के पत्तों से किया कमाल, पीएम मोदी देंगे उनके हुनर की मिसाल

कांगड़ा जिला के रैत गांव की सुदर्शना कुमारी को अपने हुनर से चीड़ के पत्तों के ऐसे उत्पाद बनाने में महारत हासिल की है कि उन्हें स्टार्ट अप हीरो ऑफ द स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। चीड़ के पत्तों से निर्मित उनके युनीक डेकोरेटिव उत्पाद सबका मन मोह लेते हैं। ऐसे में जबकि हिमाचल प्रदेश में चीड़ के जंगलों की भरमार है, स्टार्टअप इंडिया की खोज कही जाने वाली सुदर्शना देवी के इस मॉडल को विकसित किया जाए तो प्रदेश में आर्थिकी का नया आधार खड़ा हो सकता है, बल्कि बेरोजगारी से पार पाने में भी उनका स्टार्टअप अहम भूमिका अदा कर सकता है। सुदर्शना के इस मॉडल को कितनी उम्मीद से देखा जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल के पूरा होने पर धर्मशाला में 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सुदर्शना देवी के उत्पादों का अवलोकन करेंगे और सारे देश को उनके हुनर की मिसाल देंगे।

जनमंच से मिली पहचान, राह हुई आसान

सुदर्शना देवी कई बर्षों से चीड़ के पत्तों से डोकेरटिव उत्पादन बनाने का काम कर रहीं थीं, लेकिन उनके हुनर के बारे में कम ही लोगों को पता था। प्रदेश सरकार के जनमंच कार्यक्रम के जरिये उनकी प्रतिभा पहली बार लोगों के सामने आई। खंड विकास अधिकारी धर्मशाला अभिनीत कात्यायन, धर्मशाला ब्लॉक में कार्यरत उद्योग प्रसार अधिकारी दिलीप भारद्वाज, जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा के महाप्रबंधक  राजेश खरवाल व विनय वर्मा के विशेष प्रयासों से उनके काम को पहचान मिली। वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने जब सुदर्शना देवी के बनाए उत्पादों को देखा तो बस देखते ही रह गए।

स्टार्ट अप हीरो ऑफ इंडिया के लिए चयन

केंद्र सरकार  की ओर से शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया योजना के चलते सारे देश में स्टार्टअप इंडिया यात्रा का आयोजन किया गया। स्टार्ट अप इंडिया यात्रा के दौरान धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय बूट कैंप में सुदर्शना को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। उनके बनाए उत्पादों ने इस यात्रा के प्रबंधकों को खासा प्रभावित किया। स्टार्टअप इंडिया यात्रा के मैनेजर आकर्षण ने उन्हें मंडी में होने वाली स्टेट लेबल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। आईआईटी मंडी में तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में सुदर्शना के उत्पादों को सर्वश्रेष्ठ करार देते हुए प्रतियोगिता के जजों ने उन्हें स्टार्ट अप हीरो ऑफ द स्टेट अवार्ड के लिए चुना। इसी के साथ सुदर्शना को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago