मंडी जिले में शुक्रवार रात को चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है. 12 घंटे बाद भी अब तक हाईवे खुल नहीं पाया है. शनिवार दोपहर बाद हाईवे खुलने के आसार हैं. हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है.
जानकारी के अनसारस शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास लैंडस्लाइड हुआ. अचानक पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा आगया. गनीमत यह रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. रात को मलबा हटाना संभव नहीं था और ऐसे में सुबह प्रशासन ने अब कम्पनी के सहयोग से मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगाई है.
बताया जा रहा है कि तकरीबन दोपहर 12 बजे तक रास्ता खुल जाएगा. दोनों तरफ रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी है. प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि जब तक नेशनल हाईवे बहाल नहीं होता तब तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह, गोहर और मंडी-कटोला-बजौरा का प्रयोग करें.
हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…
सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…
शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…