Follow Us:

हिमाचल: कांगड़ा से लापता विवाहित महिला डेढ़ महीने बाद लखनऊ में मिली

डेस्क |

कांगड़ा जिला के गांव इच्छी से लापता विवाहित महिला परमजीत को डेढ़ महीने बाद पुलिस ने ढूंढ निकाल है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उक्त महिला को लखनऊ के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। महिला 10 फरवरी से अचानक लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना गगल में दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने छानबीन करते हुए महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ निकाला। 22 मार्च को पुलिस की टीम लखनऊ रवाना हुई थी और 27 मार्च को महिला को लखनुऊ से लाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला के पति विनय कुमार और ससुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली की तारीफ की है और महिला के वापस घर आने पर खुशी जताई है।

पुलिस के मुताबिक महिला की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फरवरी महीने में उसकी मुलाकात टांडा मेडिकल कॉलेज में लखनऊ की एक युवती से हुई थी, जो यहां ट्रेनिंग करती थी। उसने बताया था कि लखनऊ के प्रयागराज में एक आश्रम है, जहां पर मानसिक रोग सत्संग सुनने से दूर हो जाते हैं। इस पर महिला 10 फरवरी को लखनऊ के प्रयागराज आश्रम में चली गई थी। जब आश्रम में सत्संग सुन रही थी तो उसी वक्त पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। पुलिस उसे वापस घर ले आई और स्‍वजनों के हवाले कर दिया।