हिमाचल

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में रोप-वे का उद्घाटन, अपनों को किया दरकिनार!

कांगड़ा के धर्मशाला को रोप-वे की सौगात तो मिल गई, लेकिन इस उद्घाटन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन ने अपनों को ही दरकिनार कर दिया। हैरानी की बात है कि जिस नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों का खर्च किया उन्हें ही उद्घाटन के मौके पर नहीं बुलाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो उद्घाटन के लिए पहुंचे लेकिन प्रशासन नगर निगम धर्मशाला के मेयर और पार्षदों को न्यौता देना भूल गए।

इसी के चलते नगर निगम के मेयर औऱ पार्षद कार्यक्रम के बाहर इसका विरोध करते नजर आए। धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार नेहरिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम ने रोप-वे के लिए अपनी ओर से करोड़ों की सौगात दी है, लेकिन हमें ही न्यौता नहीं दिया गया। ये हमारा अपमान है। जनता ने हमें चुन कर धर्मशाला नगर निगम में भेजा है और आज धर्मशाला नगर निगम में हो रहे कार्यक्रम में ही हमें बुलाया नहीं जा रहा। इसका हम मीडिया के माध्यम से विरोध करते हैं।

आपको बता दें कि आज बुधवार को मुख्यमंत्री धर्मशाला पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने धर्मशाला में रोप-वे का उद्घाटन किया। रोप-वे के लिए एक तरह का किराया 300 रुपये रखा गया है जबकि दोनों साइड अप-डाउन का किराया 500 रुपये रहेगा। इससे आप धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक जाने के लिए टाइम की सेविंग कर पाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

19 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago