हिमाचल

हिमाचल: टांडा में पहली बार अंगदान, अंगों को एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए बनेगा ग्रीन कोरिडोर

मेडिकल कॉलेज टांडा में पहली बार अंगदान हो रहा है। अंगों को टांडा अस्पताल से गगल एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में पहली बार ग्रीन कोरिडोर बनाया जाएगा। यह अंगदान नगरोटा बगवां के हटवास के युवक विशाल के अंगों का होगा।

बता दें कि 18 वर्षीय विशाल पुत्र हरनाम गत वीरवार रात को डाढ़ श्री चामुंडा के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में उसे टांडा पहुंचाया गया। सिर पर गहरी चोट होने के कारण विशाल को लुधियाना रेफर कर दिया। वहां के डाक्टरों ने स्वजनों को कहा कि विशाल का दिमाग डेड हो चुका है। इसके बाद परिजन शुक्रवार को विशाल को टांडा ले आए जहां उन्होंने अंगदान करने का फैसला लिया।

टांडा में पीजीआई टीम की देखरेख में विशाल के अंगों को निकाला जाएगा। अंगों को निकालने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से गगल एयरपोर्ट से होते हुए पीजीआई पहुंचाया जाएगा। इसके लिए टांडा अस्पताल से लेकर गगल एयरपोर्ट तक ग्रान कॉरिडोर बनाया जाएगा।

ग्रीन कोरिडोर में तुरंत अंगों को विशेष एंबुलेंसे से गगल एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। जहां से विमान के माध्यम से इन अंगों को पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया जाएगा। जैसे ही एंबुलेंस अंगों को लेकर टांडा से निकलेगी तो टांडा से लेकर एयरपोर्ट तक पूरी ट्रैफिक को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा। इस दौरान सड़क पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

39 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

50 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago