Categories: हिमाचल

हिमाचल पुलिस को दिल्ली में मिला स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड

<p>हिमाचल पुलिस को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआइसीसीआइ) ने हिमाचल पुलिस को प्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसी अधिनियम को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सम्मानित किया है।</p>

<p>स्पेशल ज्यूरी अवार्ड के लिए सभी राज्यों से आवेदन मांगे गए थे। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी इसके लिए आवेदन कर सभी को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार प्राप्त किया है। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने हिमाचल के नियंत्रण प्राधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अनुराग गर्ग को सम्मानित किया। य</p>

<p>ह पुरस्कार डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था ने प्राप्त किया। उन्हें अनुराग गर्ग ने इस सम्मेलन मे भाग लेने के लिए नियुक्त किया था। वर्ष 2011 से अब तक 299 सुरक्षा एजेंसियों को प्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियां चलाने के लिए लाइसेंस प्रदान किए गए हैं। लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए सुरक्षा एजेंसियों को निर्धारित अवधि से 45 दिन पहले आवेदन करना पड़ता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद भी किया जा सकता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

6 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

6 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

6 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

6 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

6 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

6 hours ago