हिमाचल

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज, 81 केंद्रों में हो रहा परीक्षा का आयोजन

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर आज दोबारा आयोजित करवाया जा रहा है। पेपर लीक होने के बाद पुलिस परीक्षा रद्द कर दी गई थी। हिमाचल में 1,334 कांस्टेबल के लिए करीब 75,687 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में करीब 81 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए फ्लांइग स्क्वाड की टीमों का गठन किया गया है जो हर परीक्षा केंद्र पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया।

बता दें कि पेपर लीक मामले में फंसे 116 आरोपी अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। पुलिस ने गगल थाना में 420,120B,201 IPC के तहत मामला दर्ज किया था। 171 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पेपर दिल्ली के प्रिंटिंग प्रेस के एक कर्मचारी (पेपर कटर) सुधीर ने लीक किया था। गगल पुलिस थाना की ओर से कांगड़ा कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में इसका जिक्र किया गया है। शुक्रवार को 70 अभ्यर्थियों और 20 दलालों समेत 91 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। पेपर देने वाले एक अभ्यर्थी के पिता को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

5 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago