हिमाचल

कांग्रेस ने विकास किया होता तो आज नहीं देनी पड़ती कोई गारंटी: इंदु गोस्वामी

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी पारा भी चढ़ने लगा है. जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर रही हैं. इतना ही नहीं बड़े नेता और मंत्री लगातार बैठकें ले रहे हैं और विकास के मुद्दों पर चुनाव जीतने के दावे कर रहे हैं.

इसी कड़ी में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर पहुंची राज्यसभा सांसद एवं राज्यसभा उपसभापति इंदु बाला गोस्वामी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 50 सालों तक कांग्रेस का राज रहा और अगर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश का विकास किया होता तो आज उन्हें जनता के बीच गारंटी नहीं देनी पड़ती.

इंदु गोस्वामी ने कहा कि अब महिलाएं भी सशक्त हो गई हैं और वह विकसित भारत की नारी कहलाती हैं. ऐसे में आज के समय में यह नारा भी फलीभूत हो रहा है कि जिस और जनानी चलेगी, उस और जमाना चलेगा.

इसके साथ ही इंदु गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस सरकार चाहे प्रदेश में रही हो या फिर केंद्र में, महिलाओं को उनके अधिकार सही तरीके से नहीं दे पाई है और आज यह महिलाओं के लिए मंथन करने की भी जरूरत है.

इंदु गोस्वामी ने कहा कि महिलाएं इस बात पर मंथन करें कि कांग्रेस सरकार में उन्हें कितने अधिकार मिले और आज मोदी सरकार में महिलाएं कितनी सशक्त हुई है. आज के दौर में महिलाओं को हर कार्य में प्राथमिकता दी जा रही है और हर सरकारी योजना का लाभ भी महिलाओं को घर द्वार पर मिला है. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में महिलाएं ही समाज की दिशा को बदलेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी सरकार को सत्ता पर काबिज किया जाएगा.

Vikas

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

3 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

3 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

3 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

4 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

4 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

4 hours ago