हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री का दावा, हिमाचल में बनेंगी कांग्रेस की सरकार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है. आठ दिसंबर को मतगणना इस दावे पर मोहर लगाएगी.यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने गुरुवार को जारी प्रेस बयान में कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं की फीडबैक पहुंची है, जिसमें कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है.प्रदेश की जनता ने रिवाज कायम रहने के लिए मतदान किया है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रही है.

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति को तय करेगा और निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आना भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी होगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हक को लेकर रहेंगे.हिमाचल प्रदेश में ओपीएस देना, 1500 रुपए प्रत्येक महिला को देना, 300 यूनिट बिजली हर घर के फ्री करना, मनरेगा की दिहाड़ी को 350 करना सहित अन्य जो वादे कांग्रेस पार्टी ने किए हैं, सभी को तय समय में पूरा किया जाएगा.

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज भी भारतीय जनता पार्टी चाहे सरकार बनाने के सपनों में रहे, चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन भाजपा को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि कर्ज कितना लिया है और ओवरड्राफ्ट कितना हुआ.अब भी कर्मचारियों पर शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं. भाजपा ने युवा, कर्मचारी व व्यापारी वर्ग के साथ अन्याय किया है.कांग्रेस सत्ता में आकर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करेंगी.प्रदेश को कर्ज, बेरोजगारी, महंगाई की दलदल से निकालना हमारी प्राथमिकता रहेगी.

Vikas

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

3 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

3 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

3 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

3 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

5 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

6 hours ago