हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद भार किया ग्रहण,10 दिन के अंदर OPS करेंगे बहाल

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार संभाल लिया है. इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे जहां उन्हें पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. मुख्यमंत्री के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सचिवालय पहुंचे और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपना पदभार संभाल लिया है. मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को बधाई देने वाला का तांता लगा रहा. सरकार बनते ही मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री एक्शन में है. सुखविंदर सिंह ने डिप्टी सीएम को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया. थोड़ी देर में हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही सुखविंदर सिंह सुखू ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी कामकाज में लेटलतीफी व भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा. इससे निबटने के लिए ट्रांसपेरेंसी एक्ट करेंगे लागू. मंत्रिमंडल को लेकर सुक्खू ने कहा कि वरिष्ठ व युवा विधायक मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे जिस पर आलाकमान फैसला लेगा. सबको एक साथ लेकर सरकार को आगे बढ़ाया जायेगा. जनता के साथ जो वायदे किए हैं उनको पुरा किया जायेगा.

उधर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पद भार ग्रहण करने के बाद कहा कि सरकार पांच साल तक चलेगी. जिसमें परिंदा भी चोंच नही मार सकेगा. कांग्रेस ने दस दिन के अंदर या पहली कैबिनेट में OPS देने का फैसला लिया है. दस दिन के भीतर कैबिनेट बना ली जायेगी. यदि इससे देरी होती है तो मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी OPS बहाली का फैसला ले सकते हैं. आला कमान ने वायदो को पुरा करने के लिए कह दिया है.

Vikas

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

13 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

13 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

13 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

13 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

13 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

13 hours ago