Categories: हिमाचल

10वीं का रिजल्ट आउट, मंडी की प्रितांजलि और अन्विक्षा ने मारा टॉप

<p>हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार के दसवीं का कुल परिणाम 63.39 प्रतिशत रहा है। 10वीं में एक बार फिर प्रदेश की लड़कियों ने बाज़ी मारी है। पहले स्थान पर मंडी, करसोग की प्रितांजली सेन और चुराग की छात्रा अन्वीक्षा ने 700 में 690 अंक (98.57%)हासिल किए हैं।</p>

<p>वहीं, दूसरे नंबर पर छत्तड़ी कांगड़ा स्कूल की छात्रा सोनम और रामपुर के छात्र राहुल कुमार ने 700 में से 689 अंक(98.41%) हासिल किये हैं। तीसरे स्थान पर घुमारवीं की निहारिका ने 688 अंक हासिल किया है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, पिछली बार के मुकाबले इस बार 10वीं का परिणाम कम रहा। पिछली बार 67.57 फीसदी टोटल रिजल्ट रहा था, जबकि इसबार विभाग ने नकल को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए थे। इसके चलते इसबार कुछ फीसदी रिजल्ट डाउन हुआ है।</p>

<p>बोर्ड के अध्यक्ष राजीव शंकर ने बताया कि 1,09, 678 छात्रों परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 68,946 पास हुए और 15,214 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट घोषित किए गए। रिकॉर्ड समय में 10वीं का परीक्षा परिणाम बोर्ड के कर्मचारियों ने निकाला है, जिसके लिए उन्होंने बोर्ड सचिव हरीश गज्जू सहित पूरे स्टाफ की पीठ थपथपाई। बोर्ड ने साथ ही SOS +2 का परीक्षा परिणाम भी निकाल दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

24 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

47 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

3 hours ago