<p>लंबे समय से केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई भवन के निर्माण की मांग कर रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार का घेराव किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं भी नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से यहां पर अध्ययन करने वाले तमाम छात्र और छात्राएं परेशान हो रहे हैं, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय इस तरफ ध्यान ना देकर गहरी निंद्रा में है।</p>
<p>विभाग संयोजक धर्मशाला ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में काफी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सोया हुआ प्रशासन है जिस समय समय पर आकर उठाना पड़ता है। देहरा कैंपस में विद्यार्थी मांगो को लेकर वहां बैठे हैं लेकिन विश्व विद्यालय का प्रशासन उनसे पूछने नहीं गया है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में अबतक स्थाई कैंपस नहीं मिला है। विद्यार्थियों को यहां पर बैठने तक की समस्याएं होती हैं। जब तक हमारी मांगें और समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों का घेराव होता रहेगा। सोए हुए प्रशासन की वजह से केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ पूरे प्रदेश का नाम खराब हो रहा हैं।</p>
<p> </p>
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…
Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…
Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…