Categories: हिमाचल

निजी अस्पताल का कारनामा, प्रवासी मजदूर को मामूली सी बीमारी के लिए थमा दिया 50 हज़ार का बिल

<p>प्रदेश में निजी अस्पतालों का खर्च लोगों पर क़हर बनकर टूटने लगा है। हालात अब ऐसे हो चुके हैं कि निजी अस्पतालों का खर्च लोगों की जान पर सबब बन गया है। यदि व्यक्ति को इमरजेंसी में निजी अस्पताल का रूख करना पड़ता है तो बेशक उसकी जान बच जाए, लेकिन निजी अस्पतालों के महंगे खर्च उन्हें खाता है। आख़िर ऐसा हो भी क्यों न… अग़र प्रदेश में 108 एंबुलेंस और सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं मिलती तो क्यों लोग निजी अस्पतालों को रूख करते…</p>

<p>इसी कड़ी में बरोटीवाला के एक निजी अस्पताल मल्होत्रा क्लीनिक का एक कारनामा सामने आया है। यहां अस्पताल प्रशासन ने एक महिला को मामूली से इलाज के लिए 50 हज़ार का बिल थमा दिया है। दरअसल, महिला डिप्रेशन की शिकार थी और डिप्रेशन की गोलियां भी ख़ाती थी। अचानक बेहोश होने पर उसे निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया और उसे यहां 3 दिन तक रख़ा गया। लेकिन, जब 3 दिन बाद महिला को डिस्चार्ज के बाद बिल दिया गया तो उसे देखकर उनके और उनके परिवार के होश उड़ गए।</p>

<p>3 दिन की नॉर्मेल बीमारी के लिए 50 हज़ार रुपये का बिल देखकर घरवालों ने क्लीनिक रिसेप्शन में भी इसका सवाल किया, लेकिन वहां कुछ चीजें गिनाकर उन्हें टाल दिया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बद्दी के तहसीलदार को शिकायत देकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। महिला के बेटे का कहना है कि अचानक बेहोश होने पर उन्हें जल्दबाजी में निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां तो उनके सिर पर और भी कर्ज चढ़ गया। ये लोग प्रवासी मजदूर हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

4 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

5 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago