<p>ब्लॉक समिति कांगड़ा के हुए चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से संबंधित दोनों महिलाओं ने विजय हासिल की। 25 ब्लॉक समिति के सदस्यों में बबीता जो कि अध्यक्ष पद पर विजयी हुई हैं। इन्हें 13 मत और उपविजेता को भी 11 मत मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अनीता को 13 और दूसरे प्रत्याशी को 11 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं एक मत रद्द भी हुआ है।</p>
<p>अध्यक्ष पद पर बबिता और उपाध्यक्ष पद पर अनीता विराजमान हुई। बबीता जोकि पुरकड़ी वार्ड विजयी होकर पंचायत समिति सदस्य बनी है। इसी प्रकार अनीता जोकि दौलतपुर से पंचायत समिति सदस्य जीत हासिल करके आई हैं।</p>
<p>इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। यह पहले से ही तय था कि भाजपा को इस बार अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाना था, लेकिन उसके बावजूद भी जब तक चुनाव समाप्त नहीं हुआ तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता जोर शोर के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इससे पूर्व रविवार को कोरम पूरा न के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। कांगड़ा सडीएम अभिषेक वर्मा द्वारा चुनावी प्रकिया शुरू की गई, जिसमें 25 बीडीसी सदस्यों वाली इस ब्लॉक समिति के दोनो पदों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया।</p>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…