Categories: हिमाचल

13 साल का तुषार गायकी से कर रहा सबको हैरान, जल्द होगा सॉन्ग रिलीज़

हिमाचल के सबसे कम उम्र के गायकों में शुमार मास्टर तुषार वर्मा जल्द ही अपनी सुरीली आवाज के जरिए यूट्यूब पर धमाल मचाएंगे। उनका ‘लश्कारा’ पहाड़ी वीडियो गाना बहुत ही जल्द रिलीज होने जा रहा है। बताया जाता है कि मास्टर तुषार अपनी गायकी का लोहा 13 साल में ही मनवा कर दर्जनों अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। बेशक वह इतनी कम उम्र के हैं लेकिन उनकी गायकी सुनकर बड़े-बड़े कलाकार दांतों तले उंगली दबाने में मजबूर हो चुके हैं।

यही नहीं, अपनी गायकी को पक्का करने के लिए तुषार संगीत की शिक्षा भी ले रहे हैं। उनके आने वाले गाने 'लश्कारा' की शूटिंग सोलन की सुंदरवादियों में जारी है और ये महादेव प्रोडक्शन द्वारा बनाया जा रहा है। इस वीडियो में जहां लोगों को 13 वर्षीय सुरीले गायक की गायकी सुनने को मिलेगी,वहीं सोलन के आस-पास के आस पास के क्षेत्रों की सुंदरता को भी निहारने का मौका मिलेगा।

इस दौरान प्रोडक्शन की मैनेजर नेहा नानक का कहना है कि वीडियो गाने के सीन चायल पैलेस और सोलन में फिल्माए गए, जिसमें गाने के साथ-साथ सोलन की सौन्दर्य को दिखाने का प्रयास किया गया है। गाने में संगीत श्याम थापा और निर्देशन राजेश कुमार ने किया है। साथ ही नेहा नानक ने दावा किया है कि तुषार हिमाचल में सबसे कम उम्र के गायक हैंस जो लीड रोल में अपनी वीडियो भी लौंच कर रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

5 hours ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

5 hours ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

5 hours ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

5 hours ago