<p>हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। ये एक शिष्टाचार भेंट थी।</p>
<p>वहीं, हिमाचल प्रदेश महिन्द्रा प्लांट के कलस्टर हैड गगनदीप सिंह ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को कर्मचारियों के लिए फेस-शील्ड भेंट किए। राज्यपाल ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि कोविड-19 के इस संघर्ष में कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में कॉरपोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संस्थाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं।</p>
<p>राज्यपाल ने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप का कोरोना की लड़ाई से निपटने में अपना योगदान दे सकते हैं। यह लोगों को किसी भी प्रकार का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा। गगनदीप ने बताया कि महिन्द्रा ग्रुप ने राज्य में अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में नियुक्त स्वास्थ्य एवं पुलिस कर्मियों को भी फेस-शील्ड प्रदान किए हैं।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…