Categories: हिमाचल

मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा ज्ञापन

<p>हिमाचल प्रदेश मिड-डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने केंद्रीय यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को मंडी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए सीटू ने जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि मार्च महीने से स्कूल बंद होने के बावजूद भी खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिड डे मील योजना में बच्चों को सूखा राशन पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।</p>

<p>इसके अलावा कई राज्यों में शैल्टर्स होम में, कई राज्यों में आईसोलेशन केंद्रों में भी मिड डे मील वर्कर काम कर रहे हैं। मगर इस काम का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा है बल्कि पूरे सुरक्षा उपकरण भी कार्यकर्ताओं को नहीं दिए जा रहे हैं। देश में इस समय लगभग 26 लाख मिड-डे मील कार्यकर्ता काम कर रहे हैं जिनके लिए केंद्र सरकार ने केवल 1000 रूपए महीना मानदेय तय कर रखा है और वह भी साल में केवल 10 महीने ही दिया जा रहा है।</p>

<p>कुछ राज्यों में इन कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया है मगर अधिकांश राज्यों में एक हजार रुपए मासिक ही मिल रहा है। यूनियन का कहना है कि मिड डे मील वर्कर सभी गरीब तबके से संबंधित महिलाएं हैं जिनके लिए अपने परिवारों का पालन पोषण इस राशि में कर पाना मुश्किल हो रहा है। पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को वेतन देने का एलान हुआ मगर मिड डे मील कार्यकर्ताओं को नहीं दिया गया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

14 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

46 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago