<p>बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एस्कार्ट सुविधा को वापस करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि अब उन्हें यह सुविधा बिलकुल नहीं चाहिए। शांता ने कहा कि उन्हें बतौर पूर्व मुख्यमंत्री सरकार द्वारा बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं। उनके कारण जनहित के सार्वजनिक कार्य करने में बड़ी सुविधा होती है। इन सब सुविधाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है।</p>
<p>शांता ने कहा कि अब वे सांसद नहीं हैं और सक्रिय राजनीति से भी मुक्त हो गए हैं। साथ ही उम्र का तकाजा भी है, इसलिए अब वे प्रवास नहीं करेंगे। ऐसी परिस्थिति में एस्कार्ट सुविधा की उन्हें कोई आवश्यकता नहीं है। एक सरकारी गाड़ी और 4 कर्मचारी यहां काम करते हैं। जिनका लाखों का खर्च उन्हें चुभात रहता है। इसलिये इस सुविधा को अतिशीघ्र वापस ले लिया जाए।</p>
Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…
Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…
Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…
Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…
आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…