Categories: हिमाचल

शिमला आरट्रैक को न शिफ्ट किया जाए, आनंद शर्मा ने रक्षा मंत्री को लिखा लेटर

<p>हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित आरट्रैक को मेरठ शिफ्ट करने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सरकार अपनी ओर से हिमाचल रेजिमेंट की बात तो करती है, लेकिन शिमला के आरट्रैक के लिए सरकार की ओर से कोई मांग नहीं हो रही तो हिमाचल रेजिमेंट कब मिलेगा, इसका कोई अता पता नहीं।</p>

<p>इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने शिमला आरट्रैक को शिफ्ट ने करने की रक्षा मंत्रालय से गुहार लगाई है। आनंद शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बकायदा लेटर लिख़कर आग्रह किया है। उनका कहना है कि ट्रेनिंग कमांड हेडक्वार्टर को बिना किसी स्पष्ट आवश्यकता और औचित्य के शिफ्ट किया जा रहा है।</p>

<p>आरट्रैक का गठन एक अक्टूबर 1991 को किया गया था। उस समय इसकी स्थापना मध्यप्रदेश के महु में थी, लेकिन 1993 को इसे शिमला शिफ्ट कर दिया गया। तबसे वर्तमान तक आरट्रैक शिमला में ही काम कर रहा है। इसका मुख्य कार्य जवानों की ट्रेनिंग को अधिक प्रभावशाली बनाना और सेना प्रशिक्षण और युद्ध से जुड़ी विभिन्न नीतियां बनाना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

10 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

11 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

11 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

11 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

11 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

12 hours ago