<p>उप-आवासीय उपायुक्त ने आज नई दिल्ली में विभिन्न हिमाचली गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने संकट की इस कड़ी में आगे आने को कहा है और दिल्ली में फंसे हिमाचलवासियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने उनसे इस जरूरत की घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक दान करने का भी अनुरोध किया।</p>
<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन ने भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए धर्मशाला की पेशकश की है, जिससे इसमें 50 लोगों को शामिल करने की क्षमता है। विवेक महाजन ने इस नेक कामर्य के लिए फेडरेशन के उपाध्यक्ष के.आर वर्मा का धन्यवाद किया है। इसके अलावा, दिल्ली में गठित हिमाचल चैप्टर के विभिन्न अन्य सदस्यों ने भोजन, राशन, दवाइयां और अन्य राहत उपायों को वितरित करने के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं।</p>
<p>विवेक महाजन ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें समय पर मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया है और हिमाचल से जुड़े प्रतिनिधियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को देखने के लिए कहा गया है। उन्होंने दिल्ली में फंसे हिमाचलियों के लिए प्रभावी निगरानी और समय पर मदद के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…