<p>शिमला पहुंची कोरोना वैक्सीन को देर रात धर्मशाला पहुंचा दिया गया है। शुक्रवार यानी आज ये वैक्सीन कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर के लिए भेजी जाएगी। फिलवक़्त ये वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन के लिए बनाए गए कोल्ड स्टोर में रखी गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, अभी तक जिला कांगड़ा के लिए शिमला से 8600 कोविड-19 वैक्सीन की डोज भेजी गईं हैं। 16 जनवरी को पहले चरण के जिला कांगड़ा के 500 स्वास्थ्य कर्मियों को इसी डोज लगाई जाएगी। बाकी जिलों को अलग अलग मात्रा में डोज़ पहुंचा दी जाएगी।</p>
<p>सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण के लिए जिला के छह स्थानों को चयनित किया है। इसमें टांडा, सिविल अस्पताल कांगड़ा, नूरपुर, पालमपुर, शाहपुर व ज्वालामुखी शामिल हैं। टांडा में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा, जबकि अन्य पांच स्थानों में 80-80 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…